अपने असरार मैंने खुद से ही छिपाए 
डरता हूं कहीं अपने ही बनाए उसूलों से 

अपनी ही गर्दन पर रख दिया मैंने चाकू
खुदसे कहा निकल जाओ मेरे ख्यालों से

कामयाबी की चाहत में क्या कुछ ना किया
दिन रात नौचा खुदको अपने ही नाखूनों से

वक्त का क्या है उसका कोई अपना नही
आखिर में वही घेरेगा मुझको सवालों से 

अब हूं अकेला कोई नही होता मेरे आसपास
उम्र का आखिरी दौर गुजरेगा नाजुक हवालों से

शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"