क्या गलत क्या सही सिर्फ समय ही है सही 
आज तुम ही सही हो क्यों कि में तो गलत हूं
लेकिन हो सकता है कल तुम गलत में सही हूं ।।
जो कभी सभी का अभिमान हुआ करते थे 
आज वो मर कर भी कटघरे में खड़े मिलते हैं 
जो हुआ करते थे कभी समाज की नजरों में दोषी 
आज हार पहने फोटो फ्रेम में सजे जड़े दिखते हैं
कब कैसे क्यों हुआ कोई  नही समझ पा रहा है 
समय का गोल पहिया तेजी से घूमता जा रहा है ।।
सच झूठ का खेल बिलकुल ही समझ में नही पाया 
सच को मैंने कई बार झूठ के घर चक्कर लगाते पाया 
सच को हरदम मैं  समय की सीमा में बंधा पाता हूं 
जहां समय बदला झूठ का कब्जा होते हुए पाता हूं 
तुमने क्या काम किया वक्त की कसौटी पर ही छोड़ दो 
तुम सही थे या गलत आने वाली पीढ़ियों को सोचने दो ।।
क्या गलत क्या सही सिर्फ समय ही है सही 
आज तुम ही सही हो क्यों कि में तो गलत हूं
लेकिन हो सकता है कल तुम गलत में सही हूं ।।

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"  
ग्रेटर नोएडा