एहसासों के बिस्तरों पर जिंदगी गुजरती है
खालिस की रोटी बेलन के दबाब से बनती है!! 
बेशक खुद में समेटे रखता हूं बेरूखा खारीपन
समुंदर हूं मेरे पानी से मीठी बरसात बरसती है!!
जलते रहते हैं कुछ दिये उन तेज आंधियों में
उन्हें इल्म है दुनिया उनकी रोशनी में पलती है !!
सो गए होते आंखों में हसीं ख्याल लेकर
हमारे भरोसे अवाम गहरी नींद सोती है !!
मिल जाती हैं बेखौफ नदियां खारे समुंदर में
उनको मालूम है जीवन की हकीकत यही है !!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"