वक्त भी कुछ समुन्दर की तरह होता है 
कभी शांत है तो कभी उफान लाता है !!
उतरते वहीं हैं समुंदर की गहराइयों में
जो मौत के खौफ को उतार फेंकता है!!
जीते तो बहुत हैं अनन्त आसमां के नीचे
छूता वही है जिसका होंसला बड़ा होता है!!
जिंदगी में मिलते हैं  अनगिनत पढ़ाव 
सफर का अन्त मंजिलों पर ही होता है !!
दूरियां तो सभी की होती हैं पहले से तय 
तय करने का तरीका अपने हाथों में होता है !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"