जिंदगी का लुत्फ़ तुम बरकरार रखना
मुश्किलें तो आएगी खुदको तैयार रखना
कभी उदास मन करे चादर समेटने को
तुम रिश्तों के वजन से गुलजार रखना
भेजा है तो मकसद जरूर दिया होगा
बात का ज़ेहन में सदैव करार रखना
जाना तो तय है हर एक का जहान से
रोज के रोज हिसाब बरकरार रखना
शैलेंद्र शुक्ला " हलदौना"

