क्यों बात करूं तुझसे क्यों अपने हालत बेचूं
जिंदगी जिद से जुड़ी है अब क्यों हार मानूं!!
सोचा जरा भी नहीं था तुमने जाने से पहले
फिर किसलिए में तुझे अपनी जिंदगी मानूं !!
टूटकर बिखर जाऊंगा यही सोचा होगा
जिम्मेदार में ही था इन सबका क्यों बुरा मानूं !!
शैलेन्द्र शुक्ला “हलदौना”
