गहरी सांस ले फिर आगे बढ़ चल जिंदगी 
रुकने का मतलब मौत सिर्फ मौत है जिंदगी ll
नफरतों को प्यार में बदल कर देख जिंदगी
सब अपने ही नजर आएंगे तुझको जिंदगी ll
धाकड़ और कौन अक्षम ये मत सोच जिंदगी
एक घाट पर सब नजर आयेंगे देख लेना जिंदगी ll
सिर्फ हासिल करने का नाम नहीं है जिंदगी 
हार कर भी मैदान जीत लेना है जिंदगी ll
खुद मंजिल पर पहुंच जाना ही नही है जिंदगी 
साथ सबको लेकर चलना भी है जिंदगी ll
काम काम और हर वक्त काम नही है जिंदगी
कुछ पल खुद से भी बात करना भी है जिंदगी ll
जब सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा ना कोई साथ हो जिंदगी
खुद पर भरोसा कर अकेले चलना भी है जिंदगी ll
बस लगातार आगे बढ़ते रहना ही नही है जिंदगी 
ठोकर खाकर गिरना फिर उठ जाना भी है जिंदगी ll
जब सांस रिश्ता छोड़ने लग जाए जिंदगी
तो मौत को हंसकर गले लगाना है जिंदगी ll
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
ग्रेटर नोएडा