सच साबित करने में सब व्यस्त हैं 
झूठे जीते हैं पर सच होना चाहते हैं !!
हार जाते हैं हर दिन अपने आप से 
दुनिया पर अपनी हुकूमत चाहते हैं!!
जिंदादिली विखेरते  हैं इधर उधर
जिंदा नही हैं जिंदा दिखना चाहते हैं!!
आदत नही है  साथ चलने की!!
तन्हां हैं पर महफिलों में नाचते हैं !!
बात तो करते हैं अक्सर उजालों की
रोशनी को भी कैद करना चाहते हैं !!
मंजिलों की रहते हैं हर वक्त तलाश में
रास्तों को लेकिन खत्म करना चाहते हैं !!
मौत ही करती हैं इनका पूरा हिसाब 
जिंदगी से तो हरदम उधार मांगते हैं !!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"