अपनी ही गिरफ्त में हैं हम
दिखते भरें पर रिक्त हैं हम!!
कहने को तो एक ही हैं हम
पर खुदगर्जी में व्यस्त हैं हम!!
बात करता सच की हर कोई
लेकिन झूठ से भरे खेत हैं हम !!
सच का मुखौटा झूठ पर सजाकर
अपनों को ही लूट लेते हैं हम !!
बात करते साथ चलने की अक्सर
कारवां में भी तनहा होते हैं हम!!
जिंदगी जिंदादिली की बात करते
मौत से हर पल घबराते हैं हम !!
यों तो खाते जीने मरने की कसमें
सफर में अकेले निकल जाते हैं हम!!
अपनी ही गिरफ्त में हैं हम
दिखते भरें पर रिक्त हैं हम!!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"
