नफरतों की वजह सबको होती है पता 
समाधान पर कोई क्यों काम करता नही 
रोज आते हैं मेरे घावों को कुरेदने वाले
मेरे जख्मों पर कोई क्यों दवा मलता नही
दुनिया के आगे रोऊं तो  कितना रोऊं 
आंसूओं को भी मुझ पर क्यों तरस आता नही
मंजिल की बात तो कर जाते  हैं सभी 
सफर में साथ की कोई क्यों बात करता नही 
थक गया हूं अब में किस्मत से लड़ते लड़ते 
वक्त है कि मेरा ना जाने क्यों बदलता नही 
झूठ ही झूठ बिक रहा है सब तरफ जमाने में
सच बोलने का फायदा क्यों अब मिलता नही 
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"