कितना ठहरू में ओ जिंदगी 
तू पास क्यों मेरे आती नही !!
जितना चाहता हूं समझना
तू उतना क्यों सुलझती नही !!
रोज कराती है सबसे पहचान
खुद से क्यों मिलवाती नही !!
करवटें बदलता रहता हूं रातभर
तू क्यों नये सपने दिखाती नही !!
जानकर भी अनजान हूं सबसे
तू इतनी क्यों हिम्मत जुटाती नही !!
निकल जाता हूं मंजिल की तलाश में
तू क्यों रास्तों पर यकीं लाती नही!!
कुछ भी तो नही है मेरा इस कूचे में 
क्यों सचको मेरे जहन में बिठाती नही!!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"