इतनी मुश्किल भी ना थी ये जिंदगी
जितना मुश्किल हमने इसको बनाया!!
बंदिशे तोड़ आया था खुल्द से आदम
जमीं को उसूल से फिर हमीं ने सजाया!!
जिंदगी बेहद खुश थी खुले आसमान में
बंद कमरों में सांकल हमीं ने  लगाया!!
जब तय है मौत हर किसी की जहां में
मुकम्मल होने का चस्का हमीं ने लगाया!!
बात करता है तू जो सिर्फ अपने दौर की
दूसरों को गिराने का ख्याल यहीं से आया!!
शैलेंद्र शुक्ला" हलदौना "