इश्क अब बहुत महंगा हो गया है 

महंगी गाड़ियों पर सवार हो गया है 

कभी होती थी जो जीने मरने की बातें

भूख प्यास से भी नही टूटती थी कसमें

प्यार अब खाने का मोहताज हो गया है 

आइसक्रीम की ठंडक पर फ्रीज हो गया है!!

सालों लग जाते थे एक दूसरों को समझने में 

मुश्किल हो जाता था एक दूसरे को भूलने में

अब कब किसको किससे कैसे इश्क हो गया है 

मोबाइल स्टेटस बताता है ब्रेकअप भी हो गया है 

सच में इश्क अब रोज का व्यापार सा हो गया है 

कब कौन बिकेगा ये सब भाव पर तय हो गया है!!

इश्क अब बहुत महंगा हो गया है 

महंगी गाड़ियों पर सवार हो गया है !!

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"