फागता फिरता हूं उसकी परछाईं के पीछे
मुझको मालूम है असलियत कुछ और है
छू नहीं पाऊंगा हरगिज उस महताब को
दूर से देखने की कैफ़ियत कुछ और है
ना आएगा हाथ कुछ जानता है मुहिब
हुब्ब में निस्बत की उजरत कुछ और है
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना "
मुहिब~आशिक,lover
हुब्ब ~प्रेम, इश्क
निस्बत~ संबंध, सगाई
उजरत ~पारिश्रमिक, कीमत
महताब~चंद्रमा
