किसी बात का तेरा जवाब नही आता
क्या तूझे अब मेरा ख़्वाब नही आता!!
जोड़ लेता था तू मुलाकात के पल पल
क्या अब हुब्ब का हिसाब नही आता !!
चांद तक पहुंच जाते थे बातों बातों में
अब आब आंखों का नजर नही आता!!
इश्क मेरा बिलकुल भी तो नहीं बदला
शबाब के पैमाने में वो रंग नहीं आता!!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना "
हुब्ब~प्रेम, लव, इश्क
आब आंखों का~ आंसू
शबाब ~ युवापन,जवानी , ताजगी

