माना नही आता मुझको काफिया रदीफ का अदब 
फिर भी  तुझ पर गजल लिखने की  कोशिश की है

मुझको इल्म है तुम कभी मुझको हासिल नहीं होगी 
फिर भी तेरे संग जिंदगी बिताने की ख्वाहिश की है

हमने हर्फ हर्फ जोड़कर लिखे खत तेरी खातिर
आस्मां के क़ासिद से पहुंचाने की गुजारिश की है

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"
#haldauna_poet