तू और तेरा वक्त कब गुजर जाते हैं 
मुझे अब तक समझ नही आते हैं 
जितनी कोशिश करता तुझे समझने की
इश्क के फंदे उतने ही कसते जाते हैं !!
जब तू बात करती है मुझसे बिछड़ने की 
हम उतने ही तेरे करीब आते जाते हैं !!
डूबने से मुझको लगता था डर कभी 
अब तेरी मुहोब्बत में डूबे रहना चाहते हैं !!
मौत की फिक्र मुझे अब बिल्कुल नही 
हम तो हर रात तुझसे कत्ल होना चाहते हैं !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"