उठा है शोर बहुत जोर से
पर गरीब की चीख सा नही !!
उमड़ा है हुजूम हज़ारों का
भूखे नंगों की भीड़ सा नही!!
हाथ उठा है भीड़ में अनगिनत
पर मदद देने वालों सा नही!!
खटखटा रहा दरवाजा कोई
पर कोई पड़ोसी सा नही !!
धड़कन तो चल रही हैं सभी की
पर कोई दिखता जिन्दा सा नही!!
उठा है शोर बहुत जोर से
पर गरीब की चीख सा नही !!
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना "

