रुक सा गया है वक्त मेरा देखो
एक अरसे से ख़्वाब नही देखे मैंने !!
उन मुलाकातों को कब तक महफूज रखूं
आंसुओं से भर गए मेरे आंखो के शामियानें !!
तेरा जिक्र जब भी होता है महफिल में
कभी भरे रह ही नहीं पाते हाथों में पैमाने!!
जिंदगी पता नही कब मिली थी याद नहीं
हम तो बंद है काशाने में कब से ना जाने!!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"

