हर कदम पर ग़म हैं इस दुनिया में
तो क्यों ना ग़म मुहब्बत के उठाए जाए !!
कैद अपने ही बनाए कागजी लिफ़ाफे में
तो क्यों ना खत रिवायत के सुनाए जाय !!
जब शामिल हो ही गए वक्त के इस खेल में
तो क्यों ना तमाशे ग़फ़लत के बताए जाए !!
मुट्ठी खाली ही जाएगी आख़िर में "हलदौना"
तो क्यों ना दरवाजे नफरत के गिराए जाय !!
