चलो उठो  संघर्ष करो 
अपना भाग्य स्वयं लिखो 
खुलकर खुद से सवाल करो
मेहनत से तुम कभी ना डरो 
अपनी बात को कहना सीखो
खुदको तुम आइना में देखो 
अपना मूल्यांकन स्वयं करो
चलो उठो संघर्ष करो 
अपना भाग्य स्वयं लिखो !!
तुम बुरे वक्त में शांत रहो 
कठिनाइयों के मित्र बनो
तूफानों संग खेल खेलो
ले पतवार तुम अड़े रहो
धीरज संग तुम धीर बनो
चलो उठो संघर्ष करो 
अपना भाग्य स्वयं लिखो !!
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"