चलना बेशक साथ था उनके
बर-अंदाज़ होना पसंद ना था

जीना था उनकी निगहबानी में
सिपर-अंदाज़ होना पसंद ना था

क़िस्मत भी मेरी खफा है मुझसे
अंदाज़ उसको मेरा ये पसंद ना था

शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"

बर-अंदाज़~ नकाब, सिर को ढकने वाला कपड़ा
सिपर-अंदाज़~घुटनें के बल बैठना ,हथियार डाल देना