मेरे गुरुर ने जिंदा रखा मुझको 
बोलियां कितनी बार लगी मेरी

चुप्पी ने हरदम संभाला मुझको
उंगलियां कितनी बार उठी तेरी

जिंदा हूं मगर जिंदा सा नही
सिसकियां कितनी बार मरी मेरी

कहते सब तुम अब कम हो बोलते
खामोशियां कितनी बार बिकी मेरी 

वक्त कह रहा अब वापिस चलने को
मैंने पूछा बरबादियां क्या खत्म हुई मेरी
                      
                        शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"