बदरंग होते जाते हैं रिश्तों के धागे
प्रेम के रंग हर रोज भरना जरूरी है

इश्क का नही कोई तय व्याकरण
महबूब के दिल तक पहुंचना जरूरी है

मिल जाना ही संपूर्णता नही प्रेम में
यादों को जहन में सजोना जरूरी है

मुहोब्बत में मिला किसी को कब सुकून
इश्क़ में  बैचेनी का पैमाना  जरूरी है

शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"