जो था सोचा चले थे हासिल करने
रास्ते मंजिल फिर मंजिलें रास्ते हुई

अब आखिरी दौर आ पहुंचा उम्र का
पीछे मुड़कर जब झांकता हूं खुदमें
परछाईं के पीछे खुदको भागते पाया

जाना था खाली हाथ बिल्कुल अकेले
फिर ताउम्र क्यों चीजें जोड़ता में आया

सच कहूं सवाल थे मेरे और जवाब भी
अपने ही जाल में उलझा मैंने खुदको पाया

शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"