जो कभी खबर बनाते थे 

आज वो खुद खबर बने हैं !!

जिनको संभाला जिंदगी भर 

आज उन्हीं के आसरे हैं !!

जिंदगी का अंतिम पायदान ही 

सच में आपकी असलियत है !!

मौत रोज सुबह दस्तक देती है 

कल फिर आऊंगी कह कर डराती है 

कल का सवेरा क्या होगा इन आंखों में

हर रात यही बात अपने आप से होती है !!

दिन घट रहे हैं उम्र के या उम्र बढ़ रही है 

कैसे भी समझो असलियत मौत पर टिकी है !!

खाक हो जाना है सबको एक दिन यहीं

फिर क्यों जिंदगी इतने ताने बाने में फंसी है!!

शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"