हालात ही तो हाल बता देते हैं सबका
हालात के आगे तुमको मुस्कराना होगा
मंजिल जितनी ही दूर जाए तुमसे
रास्तों पर धैर्य उतना बढ़ाना होगा
महसूस होने लगे द्वंद अंदर कभी
चुपके से खुदको समझाना होगा
वक्त होने लग जाए तुझ पर बेरहम
जुबां पर अपनी अंकुश लगाना होगा
मौत तुम्हें तोड़ने की कोशिश करे
जिंदगी का तराना सुनाना होगा
शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"

