आइना तुम्हारी घर में अब जरूरत नहीं
हमें हमारी असलियत अच्छे से मालूम है
हम अब गुजरते शहर के सूनसान रास्ते से
सबको हमारी हैसियत अच्छे से मालूम है
कोई जिक्र ही नहीं अब महफिल में मेरा
सबको हमारी कैफियत अच्छे से मालूम है
मजलिस में मत लगाओ मुझको आवाज
हमें हमारी शख्सियत अच्छे से मालूम है
निकल जाओ मेरे जहन से अब नफरतों
मुझको मेरी तरबियत अच्छे से मालूम है
शैलेंद्र शुक्ला "हलदौना"

