मेरा किरदार जिसने भी लिखा होगा,

मुझसे कुछ तो उसका नाता रहा होगा।


यूँ ही नहीं मिली होंगी मुझे ये उलझनें,

उसने मुझे अपने जैसा सोचा रहा होगा।


मेरे पन्नों पर बिखरी ये जो खामोशियाँ हैं,

उन्हें लिखकर वो भी कभी रोया रहा होगा।


कहाँ-कहाँ मोड़ा है मेरी ज़िंदगी को उसने,

आज़माने का ये कोई सलीका रहा होगा।


अधूरा छोड़ दिया मुझे इक मोड़ पर ले जाकर,

शायद आखिरी पन्ना अभी वाकी लिखना रहा होगा।


शैलेंद्र शुक्ला"हलदौना"