रूह की दूरी के लिए बदन छिलता क्यूं नई

जो छिल देता है फिर वापस सिलता क्यूं नई


आज फिर उस मोड़ मिरी आंखें उदास लौटी

तू तयशुदा रास्तों पे मुझको मिलता क्यूं नई


तू अगर खार है तो तमाम रास्तों में छेद मुझे

तू अगर फूल है तो फिर खिलता क्यूं नई


वो आदमी जा चुका इश्क को किस्सा करके

फिर ये तीर मिरे सीने से हिलता क्यूं नई


शहर शहर में मेरा निशान खोजने वाले

खामोश कमरों में 'मजम' से मिलता क्यूं नई

शेखर नैनवाल