फूल ना सही पत्थर ही खेंच के मारो
मेरी बेहोसी का कुछ करो मेरे यारों
इस खौफ ने तुमको क्या बना दिया
कैद करने की आदत बुरी है दीवारों
कलेजा काट के तस्तरी में रख दूं मैं
इतनी मोहब्बत होती है तुमसे प्याराें
जंगल दरिया परिंद सूरज हवा किरन
आओ मेरी नींद का नश्शा उतारो
दर्द के गाहक बनिए आप मजम जी
शायरी में खुलते है फिर रस्ते हजारों
शेखर नैनवाल(मजम)
