जो वक्त गुजरा बुरा था अच्छा था
आदमी था सो बुरा था अच्छा था
हर एक खत पड़ा खोले बिना ही
क्या पता मुझे कि बुरा था अच्छा था
उस जानिब मेरी नजर का चले जाना
इक औरत को बुरा था अच्छा था
मुझको देखकर चुपचाप खड़ा रहा
मेरा चौंक जाना बुरा था अच्छा था
निकलते ही बारिश जोर दिखाएगी
ये यू ही चले आना बुरा था अच्छा था
ऐ शख्स तुझे हाजत थी चंद पल
घर छोड़ के आना बुरा था अच्छा था
मजम अब कीजिएगा आप भी क्या
सबको पता है वो बुरा था अच्छा था
शेखर नैनवाल(मजम)
