गरम लोहे को छुआ हो

धोखा जिसे भी हुआ हो


हाथ इबादत करें तेरी

होंठो पे मेरी दुआ हो


उसकी आंखें नम रहेंगी

जिसने भी मुझे छुआ हो


मुझे हो रहा है जो,अगर

उस लड़की को हुआ हो


आदमी से आदमी बदली

ये इश्क न हो जुआ हो


सहरा में इक नदी हो और

खेत के पास इक कुआ हो


बस देखूं और चला जाऊं

वो किसी शख्स का हुआ हो


उसके सिवा चारो तरफ ही

खूब काले रंग का धुआं हो


मजम मुस्कराए याद करके

इतना बुरा तो कुछ हुआ हो



शेखर नैनवाल (मजम)