गाफिली मैं था वो इक इक मंजर क्या क्या

मेरे हाथो में था दुआओं का असर क्या क्या


मेरे हक में बोलेगा दरिया गवाही हवा देगी

हुआ था उस कमरे में इक दोपहर क्या क्या


हमसे पूछोगे तो हम बतलाएंगे तुमको ये सच

आदमी को बना देता है एक शहर क्या क्या


पूछ परिंदों से और अपनी मां से खासकर ये

किया एक आदमी ने अंधेरे में सफर क्याक्या


मेरा बेटा मुझसे आगे निकलेगा ये जानकर

बाप ने उसके देखा दुनिया में कहर क्या क्या


मौसमी लोगो को पता नही ये सच मजम

कि पतझड़ में याद करता है शजर क्या क्या

शेखर नैनवाल(मजम)