दूसरी बार मुझे इश्क का फितूर हुआ है
पहली बार कोई शख्स मुझे दूर हुआ है
तुम्हारा हंसना मुस्कराना सब बनता है
मैं क्या करू मेरा ख्वाब चूरचूर हुआ है
ये किस जगह तूने आंखें समेट ली
ऐसा भी कौन सा मुझसे कसूर हुआ है
तमाम जिंदगी दे के तामीर इमारत का
मालिक कब कहां कोई मजदूर हुआ है
मैंने मोहब्बातो के समंदर तैरे है सारे
मुझे जो भी हुआ है , भरपूर हुआ है
मजम तुम मिले हो तुम कोई और नहीं
फिर बनता है उसे जो भी गुरूर हुआ है
शेखर नैनवाल
