होली में रंग लाया है मुस्ताक़ का मुर्गा
आकर अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप की
बेग़म ने ख़ुद मंगाया है मुस्ताक़ का मुर्गा
ताक़त खली में इतनी भला आयी कहाँ से
शायद खली ने खाया है मुस्ताक़ का मुर्गा
मुर्गे की दुकानें हैं बहुत राठ में लेकिन
सारे शहर को भाया है मुस्ताक़ का मुर्गा
क्यूँ न करूं 'मतीन' मै दावत पे गुफ्तगू
दावत में जब उड़ाया है मुस्ताक़ का मुर्गा

