यूँ ही तुझसे बात करना अच्छा लगता है
चाहें जो भी हो ये रिश्ता सच्चा लगता है।
तू रूठे तो मेरी दुनिया रूठी सी लगती
तू ही तो दुनिया मे साथी अपना लगता है।
तू जैसे चाहे वैसे ही ढल जाऊँगी मैं
तेरे संग यूँ बहकर चलना अच्छा लगता है।
बिन मोल बिकी देख मुझे, मैं दिल से हूँ तेरी
मन से मन का ये तो पावन रिश्ता लगता है।
इक तेरा मिलना ही सच है बाकी सब झूठा
और यहाँ शीतल को सब इक सपना लगता है।