क्यों नहीं सुनाई पड़ती इनको किसी की आह!
क्यों कर देते हैं इतना बड़ा गुनाह!
क्यों कुछ मिनटों में बरबाद कर देते हैं ज़िन्दगी
क्यों है इतनी दरिंदगी!
क्यों नहीं सोंचते एक पल
क्या होगा कल!
क्यों हो जाते हैं इतने राक्षस
कि मारने से नहीं चूकते किसी को
क्यों दे देते हैं किसी को मौत की सज़ा
क्या भगवान बनाया है इनको!
कहाँ है वो भगवान जो करता है न्याय
दिखाई नहीं पड़ता उसे इतना बड़ा अन्याय!
सुनाई नहीं पड़ता उसको किसी का करुण क्रंदन
क्यों है अपने-आप में इतना मगन!
सुनाई नहीं पड़ती किसी की पुकार
या ख़त्म हो गया है मन में दया व प्यार!
कैसे होने देता है किसी पर अत्याचार!
फट क्यों नहीं जाता सीना आपका
सुनकर किसी मासूम की चित्कार!
क्यों नहीं आ जाते भगवान कृष्ण
जिन्होंने बचाई थी द्रौपदी की लाज
जरुरत है उनकी आज..जरूरत है उनकी आज..