किसको न ज़िन्दगी में किरदार चाहिए
नफ़रत के इस जहान में बस प्यार चाहिए
हर पल बहे नदी जब पत्थर के रास्ते
क्यों फिर उसे चहुँ तरफ दीवार चाहिए
लहरों छुपाये दर्द को बहती नदी यहाँ
उसकी ज़ुबान को अब मल्हार चाहिए
सबका मिले यहाँ सुर फिर नेक रंग में
ऐसे मिले यूँ पावन सँस्कार चाहिए