उम्र के इस मोड़ पर 

एक पड़ाव रूहानी हो।


जहां तुम मैं और शाम सुहानी हो

हो बहती नदिया और बरसता पानी हो ।


लंबी सुनसान, वो जंगल की सड़क

थोड़ी सी मूंगफली और मिट्टी की महक


तुम , मैं और कुल्हड़ वाली चाय 

आओ रोक लें, समय का बहाव

जिंदगी को एक ठहराव की जरूरत है.....!


शीतल 'सरल'