ज़िंदा हो, तो ज़िंदा लगो,
कुछ दूर ही सही, मगर साथ चलो।
रुको मत, चलो, कही तो पहुंचोगे,
काम कर सकते हो,तो करो, कुछ तो होगा,
पढ़ सकते हो,तो पढ़ो, कुछ तो सीखोगे,
रुको मत, चलते चलो,
कुछ न कुछ करते चलो,
जिंदगी जीना ज़िंदा लोगों का काम है
जिंदगी जीना कहां, कब, किसके लिए,
किस दौर में आसान है.....

