चल रही हैं धड़कने जिस नाम से वो नाम है तेरा
मिल गया है रुह में मेरी बन के मेरा वो नाम है तेरा
बह रहा है जो रगों में लहू मेरा वो नाम है तेरा
फिर न जाने क्यों खफा है प्यारा हमसफर मेरा
दिल के गुलशन में जो खिल रहा है वो नाम है तेरा
हूं कहां मैं इस जहां में जो भी है वो नाम है तेरा
सांसों में चल रहा है नाम जिसका वो नाम है तेरा
फिर न जाने क्यों खफा है प्यारा हमसफर मेरा

