वक़्त तो गुज़र ही जायेगा , यूँ ही ,बिना कुछ किये भी 

प्रश्न वक़्त के गुजरने का नहीं , तुम्हारे गुज़र जाने का है ,

कहीं तुम तो बिना कुछ खास किये नहीं गुज़रते जा रहे हो ?

तुम में क्या खास है ? तुमने क्या ख़ास किया है ?

तुम कैसे अन्य  व्यक्तियों से अलग हो ?

तुम क्या ऐसा करते जा रहे हो जिससे मानवता का हित होता हो ? 

या बहुत सारे बेवकूफों की तरह सिर्फ खा-पीकर-निरर्थक घूमकर वक़्त बर्बाद कर रहे हो ?

क्या तुमने अपना बहुमूल्य अहस्तांतरणीय जीवन किसी अर्थपूर्ण कार्य में लगाया है ?

इसलिए चलो उठो,

क्या करना है शेष जीवन में यह सोचो ,

एक बार ठोक-बजाकर सोचकर निर्णय लो,

उद्देश्य , टारगेट , गोल फिक्स करो,

फिर प्लानिंग करो , योजना बनाओ |

फिर उस योजना को पालन करने में लग जाओ , जुट जाओ,

लक्ष्य यूँ ही सिर्फ सोचने और योजना बनाने से ही नहीं मिल पायेगा,

उसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, पसीना बहाना पड़ेगा |

तय समय पर अपने लक्ष्यों को हासिल करो , तगड़े काम करो |

सफल होकर ही दम लो |

वक़्त तो गुज़र ही जायेगा ,

और तुम भी !!!