वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं,

मुहब्बत के अफ़साने बहुत याद आते हैं|


न तब कुछ कह पाते थे,

न अब कुछ कह पाते हैं,

वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं||


याद जब भी तुम्हारी आती है,

दिल भर आता है, आँख भर आती है,

इस भरी दुनिया में खुद को तन्हा पाते हैं,

वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं||


नज़र ढूंढ़ती है तुमको ,

दिल भी तुमको ढूंढ़ता है ,

हर सांस में बसी तुम हो ,

दिल तुम्हारे लिए ही धड़कता है ,


अपने वादे हम आज भी निभाते हैं,

वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं||


इश्क़ के खुमार को छुपाऊं कैसे?

दिल में जो है गुबार , वो बताऊँ कैसे ?

तन्हाइयों में छुपकर हम गीत गुनगुनाते हैं,

वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं||


दिल तो रोता है पर अश्कों को छुपाते हैं,

वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं||


वक़्त लम्हे यूँ ही गुज़र जाते हैं||