वक्त कब किसके लिए रुकता है,

सदा बहता, सदा चलता है,


जो पकड़ता है वक्त को आगे से,

वो सदा सफलता की सीढियां चढ़ता है,


हाथ से वक्त फिसला, समय गुज़रा,

क्या कभी किसी के लिए लौटता है,


सफर ज़िंदगी का कभी रुकता है नहीं,

चले थे हम सब अकेले, सफर में अकेले हैं नहीं,


पर आखिरी मंजिल तक कौन साथ होगा,

कुछ नए साथ होंगे, पुरानों का साथ छूटेगा,


पर हम रुक सकते हैं नहीं,

नियति की चाल को थाम सकते हैं नहीं,


चलो फिर वक्त के साथ चलते जाएं,

हर वक्त सफलता की सीढियां चढ़ते जाएं


वक्त रुकेगा है नहीं, यह समझते जाएं,

अपने स्वप्नों की दुनिया प्यारी गढ़ते जाएं,


स्वार्थ दंभ मिटाएं, अहम छोड़

किसी अनजान के काम आएं


वक्त रुकेगा नहीं, हममें से किसी को छोड़ेगा नहीं,

काल के कपाल पर अपनी छाप छोड़ जाएं।