रात हो गयी है, अब मुझे मेरी ज़िंदगी जी लेने दो,

नौकरी हुई पूरी , अब तो मुझे मेरी मर्जी कर लेने दो|


सुबह 9 से शाम 5 बजे तक तुम्हारी ही बातें सुनता हूँ ,

अब रात 8 बजे मुझे मेरे दिल की सुन लेने दो |


दिन रात सिर्फ तुम्हारी , दूसरों की कही ही करता हूँ,

मैं स्वयं कौन मुझे खुद के साथ भी जरा रह लेने दो |


वही सुबहें , वही शामें , सब एक सी ही तो हैं,

सोच अपनी बदलकर मुझे अपने दिन रात बदलने दो |


कहाँ कोई नया है आसपास ? वही सब पुराने चेहरे ही तो हैं,

नज़रिया अपना बदलकर मुझे कोई नया साथी ढूंढ़ लेने दो |


सब ऐसा ही तो था बरसों पहले , वही चाँद , वही सूरज , वही पर्वत , वही नदियाँ , वही मिट्टी , वही हवायें,

मुझे अपने भीतर जाकर आया जन्म ले लेने दो |


ऐसा न किया तो ऊबकर सारा जीवन उबासी बासा हो जाएगा ,

कुछ देर ठहरकर , अंतर्मुखी होकर मुझे इसी जीवन को नया कर लेने दो|