उल्लास है , उमंग है , उत्साह है ,

तो जीवन है।

ऊर्जाहै , आशा है , विश्वास है ,

तो जीवन है।

नित नई चुनौतियों से पार जाने का मन है,

तो जीवन है।

नितनई ऊंचाइयों कोस्पर्श करने कामन है ,

तो जीवन है।

हरदिन उपलब्धि हासिलकरने की लालसाहै,

तो जीवन है।

अपनेअस्तित्व को उपयोगीबनाने की आकांक्षा है,

तो जीवन है।


असीमित , अपरिमित विस्तार का नाम जीवन है।

निरंकुशनिःस्वार्थ कर्मयोग ही  जीवन है।

अनंत संभावनाओं का नाम ही    जीवन है।

अपनी क्षमताओं का दोहन ही     जीवन है।

व्याकुल हो अपने स्वप्नका पीछा करना ही   जीवन है।

बेताब हो अपने लक्ष्यपर टिके रहना ही   जीवन है।