मैं न हताश, निराश हूं,

बस, वक्त के ही साथ हूं,

समय हंसाता है, तो हंसता हूं,

संकेत करता है , तो रोता हूं


कभी सफल होता हूँ,

कभी विफल होता हूँ,

कभी चट्टान सा अडिग होता हूँ,

कभी भाव-प्रवाह में बहता रहता हूँ ,

 

सुख - दुख, मान - अपमान 

जैसे द्वंदों से अनभिज्ञ हूं,

मैं स्वरूपस्थ, आत्मनिष्ठ,

स्थितप्रज्ञ, सत्य - विज्ञ हूं |