सफलता कब से भटका रही हो

कब तक भटकाओगी

सफलता कब से नज़र चुरा रही हो

कब तक चुराओगी ?


सफलता, कब तक छुप पाओगी

कब तक न नज़र आओगी ?

रुकूंगा नहीं मैं तब तक

जब तक न अपनाओगी


बढ़ रहे हैं पग , हर पल , तुम्हारी तरफ

एक दिन , मेरे आगोश में आओगी