संतान : तुम ही मेरे चंदा ,तुम ही मेरे सूरज

 

तुम ही मेरे चंदा ,तुम ही मेरे सूरज

तुम ही मेरे अपने, दिल के दुलारे हो

तुम ही मेरी आशा, तुम ही मेरे विश्वास

तुम ही मेरे आनंद , मुझे प्राणों से प्यारे हो

तुम ही मेरे आदर्श , तुम ही मेरे दर्पण

तुम ही मेरे आश्रय , तुम ही मेरी छांव हो

तुम ही मेरे ईश्वर , तुम ही मेरी दुनिया

तुम ही मेरे सारे सवालों के जवाब हो 


तुम ही मेरे तन - मन , तुम ही अनमोल रतन

तुम ही मेरे जीवन , तुम सभी से न्यारे हो

तुम ही मेरे सर्वस्व , तुम ही मेरे आराध्य

तुम ही मेरी ख़ुशी , मेरी आँखों के तारे हो

तुम ही मेरे सब कुछ , तुम ही मेरा जीवन

तुम ही मेरी ज़िन्दगी के सच्चे सहारे हो

तुम ही मेरे लक्ष्य , तुम हीमेरे हमराज

तुम ही मेरी ताकत , तुम ही मेरे साथी हो 


तुम ही मेरे अंश, तुम ही मेरी रुह

तुम ही मेरे सुख-स्रोत, बुढ़ापे की लाठी हो

तुम हो तो मैं हूँ , तुमसे जुड़ा मेरा जीवन

तुम ही मेरे उपवन के इक फूल निराले हो

तुम नहीं तो कुछ नहीं , शून्य है मेरा जीवन

तुम ही मेरे जीवन में बहार लाने वाले हो

तुम ही मेरी आत्मा , तुम ही मेरे प्राण हो

तुम ही इस जगत में मेरी प्रीति के प्रमाण हो 


तुम ही मेरे दीपक , तुम ही मेरी रोशनी

तुम ही मेरे घर के उजले से उजाले हो

तुम ही मेरे चिंतन , तुम ही मेरी धड़कन

तुम ही इस जहाँ के श्रेष्ठतम नज़ारे हो

तुम ही मेरे असीम अस्तित्व का विस्तार हो

तुम ही मेरे सभी दृढ संकल्प का आधार हो

तुम कटु अनुभवों से दूर इक सुन्दर सा सपना हो

तुम महान सृष्टिकर्ता की इक महान रचना हो 


तुम हो अद्भुत , तुम हो अनुपम , तुम बेनज़ीर हो

तुम वसुंधरा में बहती सुवासित समीर हो

तुम ही मेरी अनुभूति , तुम ही अनुरक्ति हो

तुम उस विराट की इक मूल्यवान  कृति हो

तुम हमारे प्यार की इक प्यारी सी निशानी हो

तुम हमारे समर की कर्णप्रिय कहानी हो

तुम उस विधाता के इस धरती पर वरदान हो

तुम उस निराकार की इस सृष्टि में पहचान हो